भिलाई में 1200 से अधिक कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश:BJP प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सांसद विजय बघेल
भिलाई में 1200 से अधिक कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश:BJP प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सांसद विजय बघेल

भिलाई के एक होटल में आयोजित भाजपा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में रविवार को 1200 से अधिक कांग्रेसियों ने भाजपा में प्रवेश किया। दुर्ग लोकसभा सांसद और बीजेपी सांसद प्रत्याशी विजय बघेल के नेतृत्व यह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है।
भाजपा में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार का संकल्प लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाएं।
प्रदेश की भाजपा सरकार ने 3 महीने के कार्यकाल में जनता से किए वादों व मोदी की गारंटी को पूर्ण रूप देने बड़ा काम किया है। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे दुर्ग सांसद विजय बघेल पहुंचे।
