Durg News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने वाली महिला ने कहा वो हुई राजनीतिक षड़यंत्र का शिकार

0

Durg News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने वाली महिला ने कहा वो हुई राजनीतिक षड़यंत्र का शिकार

Durg News\ Bhilai: भाजपा जिलाध्यक्ष पर एक महिला ने आरोप लगाया था वो चखना सेंटर भिलाई भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा की सह पर चल रही है। आज उसी महिला ने उस आरोप को गलत बताया है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा यदि राजनीतिक षड़यंत्र करने वाले सामने आएंगे तो वो उसका मुहतोड़ जवाब देंगे।

इसके विरोध में वहां की सैकड़ों महिलाओं ने इसका विरोध कर दिया था। आशा वर्मा नाम की महिला ने मीडिया के सामने आरोप लगाया था कि ये चखना सेंटर बंद कर दिया गया था। इसके बाद महेश वर्मा जो कि भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं उनके इशारे पर खोला गया है।

उन्होंने कहा कि ये चखना सेंटर उन्हीं के अपन आदमी का है। महिला का ये बयान सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ। इसके बाद महेश वर्मा ने मीडिया में बताया था कि ये उनके साथ बड़ा राजनीतिक षड़यंत्र है और उन्होंने इसकी शिकायत भाजपा संगठन में भी कही है।

वो सभी दुर्ग सांसद विजय बघेल के आवास पहुंची और वहां गमझा पहनकर भाजपा ज्वाइन किया है। जब आशा वर्मा से पूछा गया कि उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष के ऊपर इतना बड़ा आरोप लगया था क्या वो सही है। इस पर उन्होंने इस आरोप को पूरी तरह से झूठ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *