सड़क दुर्घटना में मौत के बाद किया चक्का जाम
सड़क दुर्घटना में मौत के बाद किया चक्का जाम

भिलाई के सदभावना चौक में बीती देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रात में पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया था। लाल बहादुर शास्त्री में शव का पीएम होने के बाद उसे परिजनों के हवाले किया गया। परिजनों ने शव को एंबुलेंस में रखा और सीधे कोहका रानी अवंती बाई चौक पहुंच गए।
यहां उन्होंने डेढ़ बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक चक्का जाम किया। लगभग 2 घंटे तक चक्का जाम के दौरान परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गुरुवार को जब पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया तो वो लोग उसे लेकर रानी अवंती बाई चौक कोहका पहुंच गए और वहां चक्का जाम कर दिया। बाद में 2 घंटे बाद अधिकारियों की समझाईश पर जाम खोला गया।
चक्का जाम के दौरान रानी अवंती बाई चौक में चारों रास्तों में वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। हालाकि बाद में पुलिस प्रशासन ने छोटे चार पहिया और दोपहिया वाहनो को दूसरे रास्ते से निकाल दिया। बड़े वाहन जाम खुलने के बाद निकल पाए।
