दुर्ग में कांग्रेस का वार्ड चलो अभियान, घर-घर पहुंचेंगे सभी कार्यकर्ता
दुर्ग में कांग्रेस का वार्ड चलो अभियान, घर-घर पहुंचेंगे सभी कार्यकर्ता

दुर्ग: कांग्रेस का वार्ड चलो अभियान शुरू हो चुका है। बुधवार को वार्ड 32 ब्राह्मणपारा वार्ड और वार्ड 33 चंडी मंदिर वार्ड अभियान के तहत बैठक हुई। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे।
कांग्रेस के शासनकाल में बने हुए सार्वजनिक उपक्रमों को बेचकर निजीकरण किया जा रहा है। साहू को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार दौरान हुए कामों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। बाकलीवाल ने कहा कि हमें जनता के बीच पहुंचना है और भाजपा की कारगुजारियों को लोगों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर अलताफ अहमद, दीपक शर्मा, डॉ. नागेंद्र शर्मा, आशीष तिवारी सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे।
