श्रीराम की शोभायात्रा में दिखेंगे 1100 से अधिक ध्वज वाहक:“एक मुट्ठी दान प्रभु श्रीराम के नाम” अभियान की हुई शुरूआत

0

श्रीराम की शोभायात्रा में दिखेंगे 1100 से अधिक ध्वज वाहक:“एक मुट्ठी दान प्रभु श्रीराम के नाम” अभियान की हुई शुरूआत

दुर्ग जिले में श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हर साल शोभायात्रा में शामिल होने वाले ध्वजवाहकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने सभी को सम्मानित करते हुए “एक मुट्ठी दान प्रभु श्रीराम के नाम” अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने यहां के लोगों से घर-घर जाकर भागवान राम के नाम का दान प्राप्त किया। यह अभियान 15 अप्रैल तक लगातार चलेगा। भिलाईवासियों से इस पुण्य अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है। पिछले साल भिलाई में 100 क्विंटल से अधिक अनाज दान किया गया था।

भिलाई में यह समिति पिछले 38 साल से शोभायात्रा निकाल रही है। 39वें वर्ष के अवसर पर गुंडिचा मंडप सेक्टर-10 में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों और झांकी प्रमुखों का सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समिति के संरक्षक और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि राम जोड़ने का नाम है। राम का नाम पत्थर पर लिखकर समुद्र में पत्थर से पत्थर जोड़ कर एक विशाल पुल बनाया गया था। जो राम का नाम लेता है, वह तोड़ने वाला हो ही नहीं सकता।

हम लोग की कोशिश रहेगी कि जिस समाज, जिस सनातन धर्म में हमारा जन्म हुआ है, हमारा इस समाज से, इस भारतवर्ष के लिए, इस समाज के लिए जो हमारा कर्तव्य है, हम खुद भी करें और आने वाली पीढ़ियों को भी उससे धीरे धीरे जोड़ते जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *