पूर्व क्रेडा सदस्य ने पूर्व CM भूपेश को लिखा पत्र:बोले- छत्तीसगढ़-हिमाचल और तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनी, तब EVM पर सवाल क्यों नहीं उठाया

0

पूर्व क्रेडा सदस्य ने पूर्व CM भूपेश को लिखा पत्र:बोले- छत्तीसगढ़-हिमाचल और तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनी, तब EVM पर सवाल क्यों नहीं उठाया

कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके क्रेडा के पूर्व सदस्य विजय साहू ने ईवीएम को लेकर दिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को चिंताजनक बताया है। उन्होंने भूपेश बघेल को पत्र लिखकर उनसे जवाब मांगा है कि जब छत्तीसगढ़, हिमाचल और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनी, तो उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल क्यों नहीं उठाया था ?

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में नामांकन फॉर्म भरने की नसीहत दी है। ताकि ईवीएम मशीन से चुनाव ना हो पाए।

भारत की निष्पक्ष एजेंसी चुनाव आयोग और अन्य स्वतंत्र एजेंसियों पर समय-समय पर आरोप लगते रहे हैं। भूपेश बघेल के बयान से ऐसा लगता है कि उन्हें देश के संविधान, देश की सभी स्वतंत्र एजेंसी और देश की जनता के निर्णय पर ही उनको भरोसा नहीं रह गया है। यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है।

विजय साहू ने कहा कि यदि कांग्रेस को बचाना है, तो केंद्रीय नेतृत्व से सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। उनकी वजह से केंद्रीय नेतृत्व दिशाहीन हो गया है। पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता भी हताश हो चुके हैं। उन्होंने दुर्ग से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू को लेकर कहा कि कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर बली का बकरा बनाया है।

क्रेडा के पूर्व सदस्य ने भूपेश बघेल को लिखे पत्र में पूछा है कि 2018 में जब विधानसभा चुनाव हुआ, तो कांग्रेस का सर्वे कह रहा था कि उन्हें 50-55 सीटें मिलेंगी, लेकिन राज्य में 68 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनी। यदि उठाना था तो उस समय ईवीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाना था।

हिमाचल प्रदेश में 2023 में हुए चुनाव के दौरान भूपेश बघेल को वहां का ऑब्जर्वर बनाया था। वहां कांग्रेस ने 40 सीट जीतकर सरकार बनाई। उस समय आपको ईवीएम मशीन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *