नटवरलाल पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज:कांग्रेस नेत्री के बाद बीएसपी अधिकारी से भी की लाखों की ठगी
नटवरलाल पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज:कांग्रेस नेत्री के बाद बीएसपी अधिकारी से भी की लाखों की ठगी


भिलाई के नेहरू नगर निवासी श्रेयस जैन और उसके पिता संजय जैन के खिलाफ एक के बाद एक धोखाधड़ी के मामले उजागर होते जा रहे हैं। दोनों बाप-बेटों ने मिलकर पहले स्टील कॉलोनी की रहने वाली कांग्रेस नेत्री गुरमीत कौर धनई से 56 लाख रुपए की ठगी की। इसके बाद उन्होंने बीएसपी के अधिकारी को भी ठगी का शिकार बना लिया है। दोनों के खिलाफ नेवई थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
नेवई पुलिस ने बताया कि प्रगति नगर रिसाली के रहने वाले प्रशांत जैन ने ठगी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वो भिलाई स्टील प्लांट में अधिकारी हैं। उनकी नेहरू नगर निवासी श्रेयस जैन और उसके पिता संजय कुमार जैन से अच्छी जान-पहचान थी। वो एक कार खरीदना चाहते थे। श्रेयस जैन ने उन्हें कहा कि वो अपनी गाड़ी सही रेट पर दे देगा।