पूरे शहर में निकली श्रीरामनवमी की शोभायात्रा: रामनवमी के अवसर पर भगवामयी हुई इस्पात नगरी

0

पूरे शहर में निकली श्रीरामनवमी की शोभायात्रा: रामनवमी के अवसर पर भगवामयी हुई इस्पात नगरी

श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर पूरी की पूरी इस्पात नगरी भगवामय हो गई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई की तरफ से लगातार 39वें वर्ष भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह तक शामिल हुए। शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। श्रीराम नवमी के अवसर पर दुर्ग भिलाई में हजारों की संख्या में भगत हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए शोभायात्रा के साथ निकले। 

इस दौरान डीजे लाइट और थाप में राम नाम के गानों के बीच भक्त नाचते दिखे। इस दौरान सभी रामभक्त श्रीरामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचे। यहां सभी ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस्पात नगरी को राममय बनाने में श्रीराम जन्मोत्सव समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस वर्ष यह अवसर आज एक नई खुशियां लेकर आया है, जहां पूरे छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश और दुनिया में ये श्रीरामनवमी का अवसर अद्भुत अवसर लेकर आया है।

जब 500 साल के बाद अयोध्या में भगवान श्रीरामचंद्र अपने धाम में विराजे हैं और हम सभी उनका जन्मोत्सव मना रहे हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि विगत 4 दशकों से यह आयोजन हो रहा है। इसमें समिति के प्रत्येक सदस्यों और पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने घर-घर जाकर के “एक मुट्ठी धान प्रभु श्री राम के नाम” अभियान के तहत 100 क्विंटल से अधिक अन्न संग्रहण किया।

आज जो महाप्रसाद बन रहा है यह सबके सहयोग से बना है। श्रीरामनवमी का 39वां वर्ष हम सबके लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 500 वर्षों बाद आज के दिन प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। आज सूर्य की किरणों से उनका सूर्यतिलक हुआ है। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए अमित चिमनानी, जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, तुलसी साहू, डॉ. सलीम राज, निर्मला यादव सहित समिति के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *