भिलाई-3 चरोदा नगर निगम ने अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई
भिलाई-3 चरोदा नगर निगम ने अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई

भिलाई-3 चरोदा नगर निगम ने अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। इसके अंतर्गत उमदा में हुआ अवैध प्लाटिंग हटाया गया। साहू भवन के सामने की जमीन पर लगाई गई फैंसिंग पोल और चिह्नांकन के लिए लगाए गए पत्थरों को हटाया गया। यह कार्रवाई निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत के निर्देश पर की गई। उप अभियंता मुकेश रात्रे ने बताया कि अर्थ मूवर का उपयोग करते हुए मार्ग संरचना को ध्वस्त करने का काम टीम ने किया। साथ ही इस तरह की अवैध प्लाटिंग कर निगम को आर्थिक क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ निगम एफआईआर दर्ज कराएगा। निगम क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम बनाई है।
