दुर्ग जिले में महिला मतदानकर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

0

दुर्ग जिले में महिला मतदानकर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला मतदानकर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। महिला को घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक महिला मतदानकर्मी का नाम मधु बंजारे है। वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (LB) के पद पर कार्यरत थी।

उसकी चुनावी ड्यूटी वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। मधु ने 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद अपने सहकर्मियों के साथ मत पेटियों (EVM) को स्ट्रांग रूम में जमा कराया। EVM जमा करने के बाद वो सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टैंड पर बैठी थी। इसके बाद अपनी EV स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के पर चढ़ी कोई अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मतदान कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *