दुर्ग पुलिस ने जब्त किया 100 से अधिक गव वंश
दुर्ग पुलिस ने जब्त किया 100 से अधिक गव वंश

दुर्ग जिले में उतई पुलिस ने 100 से अधिक गाय, बैल और बछड़ा को जब्त किया है। सभी गववंश थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस ने गाय बैल ले जा रहे आरोपियों से उसके दस्तावेज मांगे तो वो उन्हें पेश नहीं कर सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उतई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ गांव के लोगों ने उन्हें शुक्रवार रात सूचना दी थी कि कुछ लोग काफी बड़ी संख्या में अपने साथ मवेशियों को ले जा रहे हैं।
उन्होंने या तो चोरी या भी मवेशी तस्करी की आशंका जताई थी। उतई थाना प्रभारी ने सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को भेजा। जब वहां मवेशी ले जा रहे लोगों से गववंश खरीदी बिक्री के दस्तावेज मांगे गए तो वो उसे नहीं दे सके। टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि लखेश राम साहू और उसके 4 अन्य साथी अपने साथ 104 बैल के जोड़े लेकर बालोद की तरफ जा रहे थे।
रात अधिक हो जाने से वो लोग धौरा भाठा के पास के पास रुक गए थे। पुलिस ने जाकर सभी मवेशियों को थाने पहुंचाया। आरोपी से गाय बैल खरीदी बिक्री के दस्तावेज मांगे गए हैं। उसको पेश करने के बाद उसे छोड़ा जाएगा। लखेश राम साहू ने बताया कि वो बी जामगांव बालोद का रहने वाला है। वो और उसके साथी मवेशियों को बेचने खरीदने का काम करते हैं। उन लोगों ने उतई के गांव से इन मवेशियों को खरीदा है और इसके बाद उसे बालोद लेकर जा रहे हैं। सोमवार को बालोद के करही बदर क्षेत्र में मवेशी खरीदी बिक्री का मेला लगेगा। वो लोग इन्हें वहीं ले जाकर बेचेंगे।
