दुर्ग जिले में सरकारी स्कूल के सामने एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी

0

दुर्ग जिले में सरकारी स्कूल के सामने एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सरकारी स्कूल के सामने एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति बुरी तरह घायल हो गया। पूरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदिनी खुंदनी का है। जानकारी के मुताबिक भिलाई के कुरुद गांव निवासी मोहन यादव (38 साल) अपनी पत्नी उर्मिला यादव (33 साल) और 10 वर्षीय बेटे बयांस के साथ बाइक से नंदिनी खुंदनी अपनी बहन के घर गया था।

वहां बहनोई छबिलाल यादव और बहन बिमला के पास पूरा दिन बिताने के बाद वो लोग बाइक से रात को 8 बजे भिलाई के लिए निकले थे। मोहन जैसे ही नंदिनी खुंदनी शासकीय स्कूल के पास पहुंचा कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। टक्कर इतनी तेज थी की पत्नी और बच्चा दूर सड़क पर जा गिरे। सिर में गहरी चोट आने और अधिक खून बहने से चली गई। घायल मोहन यादव मदद के लिए गुहार लगाता रहा।

आसपास मौजूद लोगों ने नंदिनी पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया गया और मोहन लाल का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मॉर्चुरी में भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *