आचार संहिता खत्म होते ही जोन आयुक्तों और इंजीनियरों के विभाग बदले

0

आचार संहिता खत्म होते ही जोन आयुक्तों और इंजीनियरों के विभाग बदले

भिलाई / लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही नगर निगम भिलाई में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। तीन जोन आयुक्तों, दर्जनभर इंजीनियरों एवं अन्य कर्मचारियों के विभाग और जोन बदल दिए गए हैं। इस फेरबदल में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा के सुझाव का ख्याल रखा गया है।चर्चा है कि विधायक की पसंद के अनुसार अफसरों और इंजीनियरों की पोस्टिंग की गई है।

वहीं कुछ अफसरों और कर्मियों ने मनचाहे विभाग में अपना तबादला करवाया है। हालांकि निगम प्रशासन का कहना है कि आयुक्त देवेश ध्रुव ने निगम के कामकाज में कसावट लाने के लिए एक ​​ही दिन में 12 अफसरों और 4 कर्मचारियों को इधर-उधर किया ​है।दिसंबर में विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद से ही निगम में प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन कुछ महीने बाद फिर लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई इसलिए तबादले को टाल दिया गया। चुनाव निपट चुका है। अब निगम के कामकाज में तेजी आएगी।

इसके लिए पटरीपार क्षेत्र वैशाली नगर का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक रिकेश अपने पसंद के अफसरों की जोन में पोस्टिंग करवाई है। परियोजना विभाग में फेरबदल को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।अमिताभ को जोन-3 से हटाकर जोन-5 भेजा जोन 3 के आयुक्त अमिताभ शर्मा का तबादला कर जोन 5 भेज दिया गया है। जोन 4 और 5 के जोन आयुक्त सुशील चौधरी को जोन 5 के दायित्व से मुक्त कर जोन 3 और 4 की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा जो कुछ माह से जोन 1 नेहरू नगर के प्रभारी जोन आयुक्त थे, उन्हें भी हटाकर जोन 4 भेज दिया है। उन्हें जोन आयुक्त के बजाए कार्यपालन अभियंता की ही जिम्मेदारी दिए हैं। इसी प्रकार अखिलेश चंद्राकर को जोन 4 कार्यपालन अभियंता के पद से हटाकर अब उन्हें जोन 1 नेहरू नगर का प्रभारी जोन आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता की बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *