कांग्रेस नेता विजय साहू भाजपा में शामिल:दुर्ग में 1 हजार से अधिक समर्थकों के साथ सांसद विजय बघेल ने दिलाया पार्टी में प्रवेश

0

कांग्रेस नेता विजय साहू भाजपा में शामिल:दुर्ग में 1 हजार से अधिक समर्थकों के साथ सांसद विजय बघेल ने दिलाया पार्टी में प्रवेश

देश में 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव शुरू हो जाएंगे। इधर चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक और झटका लगा है। सोमवार को कांग्रेस नेता और क्रेडा के पूर्व सदस्य विजय साहू ने एक हजार से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। दुर्ग सांसद विजय साहू और भिलाई जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक कांग्रेस के बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। 

अकेले दुर्ग जिले में पिछले एक महीने में 25-30 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में प्रवेश कर चुके हैं। इसी कड़ी में भिलाई से क्रेडा के पूर्व सदस्य विजय साहू ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया। उनके भाजपा में प्रवेश का कार्यक्रम कैलाश नगर के एक बड़े मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया।

सांसद विजय बघेल ने पार्टी का गमछा पहनाकर सभी लोगों को भाजपा में शामिल कराकर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि लगातार भारतीय जनता पार्टी मजबूत होती जा रही है। लोगों के मन में केवल एक ही भाव है कि देश के विकास के लिए काम करना है, इसलिए लोगों ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *