दुर्ग में नौसेना जवान के घर चोरी: अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, सोने-चांदी के गहने और पैसों की चोरी

0

दुर्ग में नौसेना जवान के घर चोरी: अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, सोने-चांदी के गहने और पैसों की चोरी

दुर्ग जिले के उमरपोटी इलाके में नौसेना के एक जवान के घर सोने-चांदी के गहने और नगद की चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। मामला उतई थाना क्षेत्र का है। 30 मार्च की सुबह जवान रितेश के बड़े पिताजी के बेटे ने फोन पर जानकारी दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर जवान अपनी मां और बहन के साथ घर लौटा। यहां उसने देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का ताला टूटा हुआ है।

अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपए नगद भी गायब मिले। नेवी के जवान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुट गई है। चोरी गए सामान की कुल कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *