भिलाई के चोर सहित तीन गिरफ्तार, 8 लाख का सामान बरामद
भिलाई के चोर सहित तीन गिरफ्तार, 8 लाख का सामान बरामद

पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा है। इनके पास से सोने चांदी के जेवरात, विदेशी करंसी सहित करीब 8 लाख रुपए के चोरी के सामान जब्त किए गए है। भिलाई में रहने वाला सुरजीत सिंह चोरी का मास्टरमाइंड है। वह पहले शहर के रेकी करता था। देखता था कि किस घर में चोरी करने से ज्यादा फायदा होगा। इसके बाद हरियाणा से एक्सपर्ट चोरों को बुलाकर यहां चोरी करवाता था।एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जिले में बढ़ती चोरियों को रोकने के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज बाईक पर जाते हुए कुछ संदिग्ध नजर आए।
पता चला कि वे दूसरे प्रदेश के रहने वाले हैं। उनकी तलाश करते हुए सुपेला पुलिस हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले अंतर्गत शाहबाद पहुंची। वहां से सुखविन्दर सिंग नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी शाहबाद निवासी कार्तिक कुमार एवं विशाल कुमार के साथ मिलकर दुर्ग, भिलाई में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दुर्ग ले आई है।
