छत्तीसगढ़ दुर्ग भिलाई की नाबालिग लड़की से महाराष्ट्र में रेप
छत्तीसगढ़ दुर्ग भिलाई की नाबालिग लड़की से महाराष्ट्र में रेप

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुरानी भिलाई पुलिस ने एक 15 साल की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लड़की को भिलाई तीन से भगाकर महाराष्ट्र ले गया था। पुलिस ने उसके पास से नाबालिग को सुरक्षित बचाकर गिरफ्तार किया।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भिलाई तीन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई तीन थाने में एक लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 साल की लड़की 8 मई से लापता है। उसे एक 19 साल का लड़का शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि हाजीपुर झारखंड निवासी अरमान उर्फ समीर (19 साल) पिता समीद अंसारी का लड़का यहां रहने आया था। उसी ने लड़की को अपने झूठे प्यार में फंसाया और उसके बाद उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया है। पुलिस ने समीर की कॉल डिटेल निकालने के साथ ही उसका मोबाइल लोकेशन ट्रैस करना शुरू किया। समीर के गांव पिंडरा 42 थाना चरही, जिला हाजीपुर पहुंची।
उसके परिजनों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसके द्वारा बदले गए मोबाइल नंबर को लेकर उसका लोकेशन ट्रैस किया और उसके आधार पर पता चला कि वो लड़की को लेकर करजत अहमदन नगर महाराष्ट्र गया है। पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। इसके बाद वहां से लड़की को सुरक्षित अपनी कस्टडी में लेकर लड़के को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसे पहले झूठे प्यार में फंसाया। इसके बाद उससे शादी करने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। वो उसे लेकर महाराष्ट्र पहुंचा और वहां किराय का कमरा लेकर रहने लगा। करीब 15-20 दिन वो दोनों वहां रहे। इस दौरान लड़के ने लड़के के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। लड़की के परिजनों ने भिलाई तीन थाने में 8 मई को शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने 9 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब लड़की का कहीं पता नहीं चला तो परिजन आक्रोशित हो गए। वो हिंदू जागरण मंच के साथ भिलाई तीन थाने पहुंचे और वहां का घेराव कर दिया। उन्होंने घेराव के दौरान पुलिस को चेतावनी दी कि यदि लड़की 25 जून तक नहीं मिली तो वो लोग फिर से थाने का घेराव करेंगे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया।
